October 19, 2026

सिंधी समाज ने की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

0
Screenshot_20251029-130758.WhatsApp.png

मुंगेली। छत्तीसगढ़ कांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज व उनके इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी के संबंध में अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में सिंधी समाज, मुंगेली ने सिटी कोतवाली पुलिस को ज्ञापन सौंपा। समाज के सदस्यों ने मांग की है कि ऐसे बयान देने वाले व्यक्ति पर सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर रोक लगे।समाज की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि “सार्वजनिक मंच से सिंधी समाज को ‘पाकिस्तानी’ कहकर संबोधित करने और हमारे आराध्य भगवान श्री झूलेलाल जी पर असम्मानजनक टिप्पणियां समाज की धार्मिक भावनाओं को गहराई से आहत करती हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसे बयान प्रदेश की सामाजिक, धार्मिक एकता और शांति के लिए गंभीर खतरा हैं।सिंधी समाज ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। समाज का कहना है कि, “शांति, भाईचारा और राष्ट्रप्रेम में विश्वास रखने वाला सिंधी समाज अपने धर्म और आराध्य देवता के प्रति अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed