रजत महोत्सव 2025: महिला किसान सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।
मुंगेली । छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव 2025 अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि विभाग द्वारा खेती में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने एवं संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित वर्ष 2026 “राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष” के अनुरूप गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक्सटेंशन रिफॉर्म्स (आत्मा) योजनांतर्गत महिला किसान सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय उप संचालक कृषि मुंगेली के सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खेती में नवाचार अपनाने वाली महिला किसानों एवं महिला किसान समूहों को सम्मानित किया गया, जिन्हें स्प्रेयर मशीन एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिले की महिला किसानों को खेती में आधुनिक तकनीक, पशुपालन, मत्स्यपालन, उद्यानिकी, किचन गार्डनिंग एवं नवाचार आधारित कृषि विधियों पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए उपस्थित महिला किसानों को कृषि उत्पादकता बढ़ाने हेतु नवीन तकनीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि विभाग से श्रीमती वीणा ठाकुर उप संचालक कृषि, सुभाष सोनी अनुविभागीय कृषि अधिकारी, श्रीमती ललिता मरावी सहायक संचालक कृषि, के.पी.घिंडोरे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, श्रीमती निवेदिता गवेल डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा मुंगेली सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
