जनपद पंचायत मुंगेली में आवास पूर्णता के लिए नवाचार पहल
मुंगेली । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वर्ष 2024-25 के अप्रारंभ एवं प्रगतिरत आवासों को समय पर पूर्ण करने हेतु जनपद पंचायत मुंगेली द्वारा आज ग्राम पंचायत सेमरकोना में संवाद सह जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राकेश साहू सहित कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक (आवास) तथा बीसी (स्वच्छ भारत मिशन) सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी देना, अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित करना तथा नवाचार के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
जपं सीईओ ने कहा कि शासन की यह प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर आवास की सुविधा मिले। उन्होंने अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि सभी लंबित आवासों का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। रैली के दौरान ग्रामीणों को आवास निर्माण की गुणवत्ता, स्वच्छता मिशन के महत्व तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लाभों की जानकारी दी गई।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
