October 19, 2026

एसएसपी विजय अग्रवाल ने किया विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों का ससम्मान विदाई

0
IMG-20251010-WA0426.jpg

दुर्ग – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुये सहायक उप निरीक्षक रामचंद कंवर , सहायक उप निरीक्षक बसंत राम भोई , प्रधान आरक्षक रमन लाल ,प्रधान आरक्षक हरख राम , प्रधान आरक्षक सेमसन मसीह एवं आरक्षक प्रमोद कुमार शर्मा का सम्मान / विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का पुष्पगुच्छ दिया जाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने लगभग पैंतीस से चालीस वर्ष के सेवा के अपने अनुभव का साझा किये। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि आप सभी सेवानिवृत्त हो रहे हैं , आपके पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षो तक किये गये कार्य के लिये मैं आपकी प्रशंसा करता हूं और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने जो अनुभव साझा किये है और जो बात कही है वह पुलिस विभाग के लिये प्रेरणास्वरूप है। हम सभी एक परिवार के रूप में हैं और जब कभी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को हमारी आवश्यकता होगी हम सदैव मदद के लिये तत्पर रहेगें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) , चन्द्र प्रकाश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) , विनोद मिन्ज उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) , नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक दुर्ग , गोकुल राम देवांगन वरि.शीघ्रलेखक , बृजमोहन सिंह राजपूत निरीक्षक (एम) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed