तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — लूट के आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए एक युवक और विधि से संघर्षरत् बालक गिरफ्तार
अम्बा पेट्रोल पंप के पास 9000 रुपये लूट का मामला, आरोपियों से 4000 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोसा बरामद
बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी शैलेन्द्र उर्फ राज यादव पिता गणेश यादव उम्र 20 वर्ष, निवासी ममता टेंट हाउस गली, टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर शामिल है, जबकि दूसरा आरोपी विधि से संघर्षरत् बालक बताया जा रहा है।
मामला अप.क्र. 326/2025, धारा 296, 351(2), 115(2), 309(6), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
घटना का विवरण :
प्रार्थी अंकित श्रीवास पिता दिलीप श्रीवास (उम्र 19 वर्ष), निवासी दयालबंद, सिटी कोतवाली बिलासपुर ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि दिनांक 05 अक्टूबर 2025 की रात्रि में, वह अम्बा पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने गया था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति मोसा पर सवार होकर पहुंचे और गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उससे ₹9000 नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई :
घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम गठित की गई।
पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध युवक मोसा पर भागते हुए नजर आए। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की पतासाजी कर घेराबंदी की गई और दोनों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की रकम ₹4000 और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (मोसा) को जब्त किया है।
पुलिस का बयान :
थाना तारबाहर पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।
अन्य आरोपों और संभावित आपराधिक गतिविधियों की जांच की जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
