बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 15.840 लीटर शराब बरामद
“चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार” अभियान के तहत हुई कार्रवाई, ₹10,280 कीमत की अंग्रेजी व देशी शराब जप्त
बिलासपुर। चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु गुप्ता पिता लक्ष्मी नारायण गुप्ता (उम्र 42 वर्ष), निवासी बेलगहना, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना :
“चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में 06 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेलगहना में आरोपी हिमांशु गुप्ता अपने घर के बगल स्थित टिन शेड के नीचे जमीन में शराब छिपाकर बिक्री के लिए रखे हुए है।
छापेमारी और बरामदगी :
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर ग्राम बेलगहना में छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी हिमांशु गुप्ता के कब्जे से निम्न प्रकार की शराब जब्त की गई —
29 पाव जम्मू अंग्रेजी शराब
24 पाव गोवा अंग्रेजी शराब
24 पाव देशी शराब
04 पाव वाइट चीफ अंग्रेजी शराब
07 पाव मूड ऑफ अंग्रेजी शराब
कुल 15.840 बल्क लीटर शराब जिसकी कीमत लगभग ₹10,280 बताई गई है, विधिवत जप्त की गई।
आरोपी गिरफ्तार :
पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 06.10.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा।
पुलिस का कहना :
बेलगहना पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई है और क्षेत्र में नशा व अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
