October 19, 2026

रायगढ़ में डबल मर्डर, सास-दामाद की गला दबाकर हत्या – संपत्ति विवाद की आशंका

0
52580310202513352644.webp

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में सास और दामाद की गला दबाकर हत्या कर दी गई, वहीं मृतका की बेटी गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

मृतका महिला की पहचान सुकमेत सिदार (80 वर्ष) और दामाद की पहचान लक्ष्मण सिदार (60 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका सुकमेत सिदार को कुछ दिन पहले एनटीपीसी में जमीन जाने पर लाखों रुपये का मुआवजा मिला था। आशंका जताई जा रही है कि इसी संपत्ति विवाद के चलते परिवार के ही लोगों ने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि घटना से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संपत्ति विवाद की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता और जांच के बाद ही हत्याकांड के असली कारणों का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed