नवरात्रि-दशहरा पर्व पर मुंगेली पुलिस की सख्ती 200 नग मोटे चूड़े (कड़े) जप्त
मुंगेली। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
त्यौहारों पर दुर्गा पंडालों व शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीमों ने पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध नवयुवकों की जांच की। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐसे युवकों को रोका गया जो हाथों में मोटे चूड़े (कड़े) पहनकर घूम रहे थे। पुलिस के अनुसार, ऐसे कड़े अक्सर झगड़े-फसाद में हथियार की तरह इस्तेमाल किए जाते हैं और गंभीर चोट पहुंचा सकते हैं।
साइबर सेल मुंगेली, थाना सिटी कोतवाली एवं थाना लोरमी की टीम ने मिलकर की गई कार्रवाई में 200 नग मोटे चूड़े जप्त किए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की शांति भंग करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
