October 19, 2026

मुंगेली में राजपूत तोमरवंशी गर्ग परिवार का भव्य पारिवारिक मिलन समारोह सम्पन्न

0
IMG_20251002_084407_365.jpg

मुंगेली । मुंगेली में राजपूत तोमरवंशी गर्ग-गोत्रज का पारिवारिक मिलन समारोह बड़े ही गौरव और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन की मेज़बानी रामकुमार सिंह, पुत्र नत्थू सिंह जी ने की। समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से तोमर परिवार के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत कुलदेवी की पूजा और कुलपुरुषों की स्मृतियों को नमन कर की गई। इसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने परिचय के साथ अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में तोमर वंश की शौर्य गाथा, वीरता और संघर्ष की कहानियों को याद किया गया। वंश वृक्ष की चर्चा करते हुए यह बताया गया कि चाहे हमारी शाखाएं कितनी भी फैल जाएं, हमारी जड़े एक ही हैं। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि वंशावली के संयोजक उत्तम सिंह तोमर की पुण्यतिथि 11 नवंबर 2025 को झलियापुर (मुंगेली) में सम्मानपूर्वक मनाई जाएगी। सभी उपस्थित तोमर परिवार के सदस्यों ने इस आयोजन में अपना समर्थन व्यक्त किया। समारोह में शामिल सभी तोमर परिवार के सदस्यों ने इस मिलन समारोह को यादगार बनाने में अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम की जानकारी प्रभात सिंह तोमर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed