October 20, 2026

बिजातराई सरपंच डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में भुमियापारा पंचायत को स्वच्छता सम्मान

0
IMG_20251002_084228_078.jpg



मुंगेली । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव और स्वछोत्त्सव कार्यक्रम के तहत, राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद पंचायत मुंगेली द्वारा आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह में मुंगेली ब्लॉक की 124 ग्राम पंचायतों में से 5 पंचायतों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस सूची में ग्राम पंचायत बीजातराई के भुमियापारा का नाम भी शामिल रहा। ग्राम पंचायत भुमियापारा को यह सम्मान सरपंच डॉ. राजीव सिंह ठाकुर, सचिव खलेश्वर कुलमीत्र और स्वच्छता दिदियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकान्त, जनपदअध्यक्ष परिहार, उपाध्यक्ष पुष्पलता मोहले एवं जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी राकेश साहू थे। सरपंच डॉ. राजीव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान सीईओ राकेश साहू के कुशल मार्गदर्शन और ग्रामवासियों के सहयोग से संभव हुआ। उन्होंने कहा कि यह पंचायत के लिए गर्व का क्षण है और इतिहास में पहली बार बिजातराई पंचायत को इस तरह का सम्मान प्राप्त हुआ है। डॉ. सिंह ने यह उपलब्धि अपने ग्राम भुमियापारा के प्रत्येक ग्रामवासी को समर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed