October 19, 2026

बिलासपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी कठोर कारावास से दंडित – उत्कृष्ट विवेचकों को एसएसपी ने किया सम्मानित

0
IMG-20251001-WA0704.jpg

बिलासपुर । जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस और न्यायालय की संयुक्त सख्ती का बड़ा उदाहरण सामने आया है। माननीय विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस कोर्ट) ने नशा बेचने वाले कुल 10 आरोपियों को कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। इन मामलों की विवेचना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

आरोपियों को मिली सजा

विशेष न्यायालय द्वारा जिन आरोपियों को दंडित किया गया है, उनमें शामिल हैं –
1. अजीत साहू (गढ़ी थाना कोतमा, म.प्र.) → 15 वर्ष का कठोर कारावास
2. घनश्याम साहू (गढ़ी थाना कोतमा, म.प्र.) → 15 वर्ष का कठोर कारावास
3. जोगनी कुर्रे (जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन) → 15 वर्ष का कठोर कारावास
4. अक्षय कुर्रे (जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन) → 15 वर्ष का कठोर कारावास
5. मनीषा टंडन (जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन) → 15 वर्ष का कठोर कारावास
6. प्रमोद ध्रुव (मगरपारा, थाना सिविल लाइन) → 4 वर्ष का कठोर कारावास
7. छोटू उर्फ अख्तर (बंधवापारा, थाना सरकंडा) → 10 वर्ष का कठोर कारावास
8. मोहम्मद जाहिद (तालापारा, थाना सिविल लाइन) → 15 वर्ष का कठोर कारावास
9. अजय वर्मा (थाना सीपत) → 4 वर्ष का कठोर कारावास
10. मुकेश साहू (थाना कोटा) → 4 वर्ष का कठोर कारावास



विवेचकों को सम्मान

इन प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना और कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों–
👉 उपनिरीक्षक अमृत साहू
👉 उपनिरीक्षक अवधेश सिंह
👉 सहायक उपनिरीक्षक चन्द्रकांत डहरिया
👉 सहायक उपनिरीक्षक राजेशधर दीवान
👉 आरक्षक मनोज साहू
👉 आरक्षक बृजनंदन साहू

को एसएसपी श्री राजनेश सिंह ने थाना सिविल लाइन में स्वयं उपस्थित होकर सम्मानित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि “नशे के कारोबार पर पूरी तरह नकेल कसना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन मामलों में विवेचकों ने निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया, जिसकी वजह से आरोपी न्यायालय से कठोर दंडित हुए।”

उन्होंने आगे यह भी निर्देश दिए कि इन सम्मानों को संबंधित विवेचकों की सर्विस बुक में अंकित किया जाए, ताकि भविष्य में उनके कैरियर रिकार्ड में यह उपलब्धि दर्ज रहे।

इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिलासपुर पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त है और ऐसे तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed