नवरात्रि में अंधेरे से जूझ रहा मुंगेली, बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग
मुंगेली । नवरात्रि का पर्व जहां पूरा शहर रोशनी से गुलजार होना चाहिए वहीं बिजली विभाग के लापरवाही की वजह से 8न दिनों अंधेरों में पड़ा है । मुंगेली में इन दिनों बिजली विभाग के भारी लापरवाही सामने आ रही है नवरात्रि के पर्व में जहां शहर रोशन होना चाहिए वहीं बिजली विभाग के लापरवाही के चलते अंधेरों में पड़ा है रात तो रात दिनों में भी बिजली व्यवस्था पूरी तरीके से ढप पड़ी हुई है हाल ही में मुंगेली के विनोबा नगर चौक, शनि मंदिर के पास स्थित ट्रांसफार्मर के उड़ने की वजह से आसपास के इलाकों में पूरी तरीके से बिजली बंद है विगत कई घंटे से बिजली न होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही पूजा पाठ के समय भी बिजली न होने की वजह से लोगों के घरों में ना तो पानी सही से मिल पा रहा है और ना ही पूजा की कुछ व्यवस्था की जा रही है ।लगातार बिजली ऑफिस में फोन करने के बावजूद भी बिजली विभाग के कर्मचारियों की हरकतें बाज नहीं आ रही है या तो वह कभी अपना फोन नहीं उठाते हैं या फिर उठकर शिकायत लिखाने के बाद मौके पर पहुंचकर उसे ठीक नहीं करते इन दिनों बिजली विभाग से पूरा नवरात्रि का पर्व फीका पड़ा हुआ है पता नहीं बिजली विभाग के अधिकारियों की कब तक खुली नहीं है यही वजह है कि नगर के लोगों का गुस्सा अब बिजली विभाग के खिलाफ चरम सीमा पर है। इस पर जिला प्रशासन को चाहिए कि ध्यान आकर्षित कर बिजली व्यवस्था सुदृढ़ रूप से संचालित करने के लिए आदेशित करे ताकि लोग अपना त्योहार अच्छे से मना सके।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
