रेलवे सुरक्षा बल रायपुर एवं आबकारी रायपुर के साथ संयुक्त रूप से एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही
सयुक्त रूप से चैक करने पर उक्त आरोपी के दोनों बैग में कुल 08 बंडल गांजा कुल वजन 16 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) जिसकी कीमत 4,10,000( चार लाख दस हजार रुपया) है l
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर द्वारा 01 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को कुल 16 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) कीमत 4,10,000/ रुपया के साथ पकड़कर आबकारी रायपुर के साथ संयुक्त रूप से एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही करने के संबंध में ।
रेलवे- द.पू.मध्य रेलवे
मंडल- रायपुर
पोस्ट-रे.सु.ब पोस्ट रायपुर
दिनांक- 29.09.2025
घटना का संक्षिप्त विवरण-
01.आज दिनांक 29.09.25 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रे.सु.ब. रायपुर ,श्री रमन कुमार के दिशा निर्देशन एवम मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के अधिकारियों एवं बल सदस्यों के द्वारा मादक पदार्थों का अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाहीं के दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर साथ उप निरी ए जेड चौधरी, प्रआ वी.सी. बंजारे, आ परवेज अली, आ देवेश, आ घम्मन मीणा एवं साथ आबकारी विभाग रायपुर के जिला आबकारी अधिकारी श्री टैग बहादुर कुर्रे , निरीक्षक प्रकाश देशमुख, निरीक्षक कौशल सोनी, उप निरीक्षक नीलम सवर्णकार, प्रीति कुशवाह , उप निरीक्षक मेघा मिश्रा के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में रायपुर रेलवे सेलून साइडिंग के पास से समय 22.15 बजे एक व्यक्ति को दो बैग भरकर ले जा रहे गांजा के साथ पकड़ा गया l
02.पकड़े गए आरोपी का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम- पता क्रमश (1) मिथुन दिग्गल पिता लजरा दिग्गल, उम्र 26 साल,निवासी ग्राम परमपंगा , टीटामाहा , परमपंगा , जिला कंधमॉल, बटागुड़ा उड़ीसा पिन 762109 का बताया l
03.सयुक्त रूप से चैक करने पर उक्त आरोपी के दोनों बैग में कुल 08 बंडल गांजा कुल वजन 16 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) जिसकी कीमत 4,10,000( चार लाख दस हजार रुपया) है l
04.उक्त आरोपी से पूछताछ करने पर बताए कि वह उक्त गांजे को बस के माध्यम से जिला कंधमॉल, बटागुड़ा उड़ीसा से लेकर रायपुर आया था, और किसी भी ट्रेन से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश ) लेकर जाने के लिए ट्रेन में जनरल कोच का टिकट लेकर उत्तर प्रदेश राज्य लेकर जा रहा था l
05.उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गांजे को जप्त कर आगे की पूर्ण वैधानिक कार्यवाही कर दोनों आरोपी के विरुद्ध आबकारी विभाग वृत सिविल लाइन रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक – 182/2025 धारा- 20(B) NDPS Act दिनांक 29/09/2025 का मामला पंजीबद्ध किया गया।
06 . उक्त आरोपी को दिनांक 30.09.25 को माननीय विशेष एनडीपीएस न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश आरोपी एवं गाँजा को पकड़ने में मुख्य भूमिका रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर की रही है !*
अपराध का तरीका :- उक्त आरोपी , आर्मी कलर का केप और बॉडी मूवमेंट से लगे की कोई बॉडी बिल्डर है! दो नए बैग खरीदकर अच्छे कपड़े पहना था, दोनों बैग स्पोर्ट्स खिलाड़ी रखते है उस टाइप अपने आप को शो कर रहा था! आरोपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप केरल राज्य में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुआ था! पैसे अधिक कमाने के लालच में गांजा तस्करी में शामिल हुआ था कि पकड़ा गया!

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
