October 19, 2026

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बेकाबू थार डिवाइडर से टकराई, 5 की मौत, 1 गंभीर घायल

0
5582270920250737509.webp


रुग्राम । दिल्ली-जयपुर हाईवे पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट 9 पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार से दौड़ रही एक ब्लैक थार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार, यूपी नंबर की थार में तीन युवतियां और तीन युवक सवार थे, जो दिल्ली से जयपुर जा रहे थे।

हादसे का विवरण

ओवरस्पीड के कारण वाहन डिवाइडर से टकराया।

हादसे में तीन युवतियों और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक युवक गंभीर रूप से घायल है और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed