October 19, 2026

तोमरवंशी गर्ग गोत्रज की बैठक 28 सितंबर को, स्व. उत्तम सिंह तोमर जी की पुण्यतिथि पर होगा आयोजन

0
IMG-20250925-WA0667.jpg

मुंगेली। तोमरवंशी गर्ग गोत्रज की एक बैठक 28 सितंबर 2025, रविवार को दोपहर 1 बजे सोनकर सिटी मुंगेली में आयोजित की जाएगी।

बैठक में छत्तीसगढ़ तोमरवंशी गर्ग-गोत्रज के वंशावली संयोजक स्वर्गीय उत्तम सिंह तोमर जी की पुण्यतिथि, जो नवंबर माह में मनाई जानी है, पर चर्चा की जाएगी।

वंशावली के नामांकित सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे बैठक में अपनी विस्तृत जानकारी जैसे—

नाम
पिता का नाम
व्यवसाय
उम्र

वर्तमान पता
पासपोर्ट साइज फोटो

साथ लेकर अवश्य पहुँचें, ताकि फोटोयुक्त नामावली का प्रकाशन किया जा सके। यह जानकारी प्रभात सिंह तोमर (झलियापुर), मुंगेली ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed