October 19, 2026

मुंगेली : पालतू कुत्ते ने डॉक्टर को काटा, कुत्ते के मालिक पर FIR दर्ज

0
Screenshot_20250924_163126.jpg


मुंगेली। पालतू पशुओं को लापरवाही पूर्वक खुला छोड़ने वाले अब सावधान हो जाएं। मुंगेली पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसे मामलों में लगातार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर 2025 की सुबह करीब 10:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम घोरपुरा (थाना मुंगेली) के चिकित्सक डॉ. प्रणम्य वैष्ण्व, पिता अमिताभ वैष्ण्व, निवासी गांधी वार्ड मुंगेली, परिसर के अंदर खड़े थे। इस दौरान ग्राम घोरपुरा निवासी श्रीराम सिंह ठाकुर का काले रंग का पालतू कुत्ता अचानक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में घुस गया और डॉक्टर को काट लिया।

सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुत्ता मालिक श्रीराम सिंह ठाकुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 426/2025 धारा 291 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। मामले की विवेचना जारी है और विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।

पुलिस ने बताया कि पूर्व में भी लापरवाही बरतते हुए सड़कों पर गौवंशीय पशुओं को लावारिस छोड़ने वाले पशु मालिकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। भविष्य में भी इस प्रकार की उपेक्षापूर्ण लापरवाही करने वाले पशु मालिकों के विरुद्ध लगातार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed