October 18, 2026

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सूने मकान पर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पूरी संपत्ति बरामद

0
Screenshot_20250924_121036.jpg

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना-फास्टरपुर क्षेत्र के ग्राम दामापुर में सूने मकान पर चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई सम्पत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है।

घटना का विवरण

ग्राम दामापुर निवासी श्रीमति तिला बाई महिलांग (65 वर्ष) अपने मायके ग्राम गोरखपुर गई हुई थीं।

इस दौरान 16-17 सितम्बर 2025 की रात अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

21 सितम्बर को पीड़िता घर लौटी तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है और लगभग ₹18,800 मूल्य का अनाज, इंडेक्शन चूल्हा, टूटा टी.वी. और टुल्लू पम्प चोरी हो गया है।

मामले की रिपोर्ट थाना-फास्टरपुर में दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।


पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की।

मुखबिर की सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपियों ने जुर्म कबूल किया और चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपी

1. झगरू चतुर्वेदी पिता शोभाराम चतुर्वेदी (36 वर्ष)


2. ज्वाला प्रसाद महिलांग पिता स्व. भुरूवा (45 वर्ष)


3. मनहरण डहरिया पिता शिव डहरिया (32 वर्ष)


4. अनिल कुमार महिलांग पिता दूजे (32 वर्ष)
(सभी निवासी ग्राम दामापुर, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली)



बरामद संपत्ति

01 कट्टी राहर

02 कट्टी तिवरा

01 कट्टी गेहूं

01 पुराना इंडेक्शन

01 टूटा टी.वी.

01 टुल्लू पम्प
(कुल मूल्य लगभग ₹18,800)


कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ थाना-फास्टरपुर में अपराध क्रमांक 60/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उपनिरीक्षक गिरीजाशंकर यादव, सहायक उपनिरीक्षक विजय बंजारा, आरक्षक अतुल सिंह, पारसमणी भास्कर, जितेन्द्र खाण्डेकर और प्रकाश चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed