October 19, 2026

रामानुजगंज-बलरामपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डी. एन. मिश्रा निलंबित

0
image_search_1758264705886.webp

रायपुर । रामानुजगंज-बलरामपुर जिले में निःशुल्क गणवेश वितरण कार्य में गंभीर अनियमितता एवं लापरवाही के फलस्वरूप प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डी. एन. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार डी. एन. मिश्रा के स्थान पर सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निलंबन अवधि में डी.एन. मिश्रा का मुख्यालय, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा (अम्बिकापुर) नियत किया गया है। निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed