बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई: गुंडा बदमाश तारण निर्मलकर गिरफ्तार, कई धाराओं में मामला दर्ज
बिलासपुर । बिलासपुर जिले में पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त एक शातिर बदमाश पर बड़ी कार्रवाई की है। सिरगिट्टी क्षेत्र का कुख्यात गुंडा तारण निर्मलकर लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। हाल ही में 14 सितंबर की रात उसने महाराणा प्रताप ओवरब्रिज के पास रायपुर से लौट रहे युवकों को रोककर उनके साथ मारपीट की थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 296, 115(2), 351(2) एवं 119(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इन धाराओं में कठोर दंड का प्रावधान है, जिनमें 10 वर्ष से अधिक की सजा भी शामिल है।
पुलिस ने तारण निर्मलकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई उन सभी असामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश है, जो शहर की शांति और कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करेंगे। बिलासपुर पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
