October 20, 2026

बिरगांव फैक्ट्री हादसे पर करणी सेना का गुस्सा—न्याय तक बंद रहेगी फैक्ट्री

0
IMG-20250918-WA0864.jpg

रायपुर/ मुंगेली । रायपुर के बिरगांव स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहे रघुवीर सिंह नामक युवक की मौत के बाद मामला गरमाता जा रहा है। युवक की असमय मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों को करणी सेना का साथ मिला है। राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि मृतक रघुवीर सिंह के परिवार को न्याय नहीं मिला, तो फैक्ट्री को खुलने नहीं दिया जाएगा। इस आक्रोश के चलते फैक्ट्री मालिक ने फिलहाल फैक्ट्री बंद कर वहां से भागने का रास्ता चुना। करणी सेना का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और मजदूरों की जान से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि रघुवीर सिंह के परिवार को उचित मुआवजा और न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है।

प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा—
“रघुवीर सिंह के परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे, अन्यथा फैक्ट्री दोबारा नहीं खुलेगी।”

इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय प्रशासन पर भी दबाव है कि वह मृतक परिवार को न्याय दिलाने और घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed