October 18, 2026

गुरु अमर दास मेमोरियल ट्रस्ट अमर टापू धाम में दान सहयोग हेतु कार्यक्रम, भटगांव पंथी पार्टी ने मनमोहक पंथी नृत्य से किया जागरूक

0
IMG-20250918-WA0694.jpg

मुंगेली । गुरु अमर दास मेमोरियल ट्रस्ट अमर टापू धाम मुंगेली का बैंक खाता इंडियन ओवरसीज बैंक में खोला गया। इस अवसर पर दान एवं सहयोग हेतु बारकोड स्थापना का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक सांस्कृतिक खेल एवं मानव कल्याण समिति पंथी पार्टी भटगांव जिला मुंगेली के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत जड़ेजा एवं उनकी टीम द्वारा आकर्षक पंथी नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसकी सभी अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहना की।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की पंथी नृत्य परंपरा न केवल मनोरंजन बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी माध्यम है। मुख्य अतिथि गौरीशंकर नायक, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक, इंडियन ओवरसीज बैंक ने नृत्य देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कलाकारों से मजाकिया अंदाज में पूछा कि “आप लोग इतनी फुर्ती और ताकत से पिरामिड और तालमेल वाला कठिन नृत्य कैसे कर लेते हैं? आप लोग आखिर खाते क्या हैं?” इस पर पूरा माहौल हंसी और तालियों से गूंज उठा। उन्होंने प्रसन्न होकर पंथी कलाकारों को सप्रेम भेंट भी दी।

इस अवसर पर डॉ. दुर्गा प्रसाद बघेल, अध्यक्ष गुरु अमर दास मेमोरियल ट्रस्ट ने भटगांव पंथी पार्टी को आगामी 18 दिसंबर को अमर टापू धाम मेला में शामिल होने और मुख्य अतिथि का स्वागत करने का निमंत्रण दिया। साथ ही नृत्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए भेंट भी प्रदान की।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि अमर टापू धाम में भव्य मंदिर निर्माण हेतु जनसहयोग आवश्यक है। इसी क्रम में लक्ष्मी कांत जड़ेजा ने घोषणा की कि उनकी समिति द्वारा 11,000 रुपए का दान ट्रस्ट को दिया जाएगा और प्रदेशभर की पंथी पार्टियों एवं आमजन को भी सहयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक बृजेश सिंह गौतम (राज्य विपणन प्रमुख), देवेंद्र कुमार जांगड़े (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यवसाय वित्त विकास निगम), राजेश लहरें (लेखाधिकारी, जिला पंचायत), आर.के. गेंदले (परियोजना अधिकारी), रेखचंद कोसले (पूर्व सरपंच), शिव कुमार बंजारा (पूर्व सभापति), सुरेंद्र पाल पात्रे (सरपंच), टेकराम टांडे, तेजवंत बर्मन (शिक्षक), दीपाली टेटे (शाखा प्रबंधक, इंडियन ओवरसीज बैंक मुंगेली) सहित बैंक स्टाफ, ट्रस्ट सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

भटगांव पंथी पार्टी के कलाकार – सुखचरण कोसले, नरोत्तम घृतलहरे, रामनिवास जांगड़े, घनश्याम ओगरे, अनीश ओगरे, प्रदीप ओगरे, संजय ओगरे, जीवन जोशी, सोनू चतुर्वेदी, धनलाल ओगरे, कमल कोसले, पप्पू ओगरे, बुद्धेश्वर ओगरे आदि ने मनमोहक पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी और दान व सहयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed