October 18, 2026

स्ट्रेंजर हाउस/पूल पार्टी का आयोजन करने वाले आयोजक सहित सात आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250914-WA0893.jpg

रायपुर। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रायपुर की सबसे बड़ी कथित “स्ट्रेंजर हाउस/पूल पार्टी” का आयोजन करने वाले आयोजकों और प्रमोटरों सहित 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह इवेंट 21 सितंबर 2025 को भाठागांव स्थित एस.एस. फार्म हाउस में आयोजित होना था।



पुलिस को 13 सितंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली थी कि APARICHIT CLUB PRESENTS नाम से इस पार्टी का प्रचार किया जा रहा है। इसके लिए इंस्टाग्राम पर “Aparichit Club” नाम से पेज बनाया गया था और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पोस्टर व मोबाइल नंबर साझा कर बुकिंग की जा रही थी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों का पता लगाया और फार्म हाउस उपलब्ध कराने वाले से लेकर इवेंट ऑर्गेनाइज़र व प्रमोटर तक सभी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की भूमिका

संतोष जेवानी और अजय महापात्रा – इवेंट ऑर्गेनाइज़र

संतोष गुप्ता – एस.एस. फार्म हाउस, भाठागांव का मालिक, स्थान उपलब्ध कराया

अवनीश गंगवानी – इवेंट का प्रमोशन, WHAT IS RAIPUR नाम से प्रचार

जेम्स बेक – हाइपर क्लब का मालिक, इवेंट को प्रमोट कर रहा था

दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार यादव – हाइपर क्लब से जुड़े, इवेंट प्रचार-प्रसार में सहयोगी

दर्ज अपराध

थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 592/25 धारा-

4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम

67 आईटी एक्ट

79 भारतीय न्याय संहिता


गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों से हुई एंट्री बुकिंग और धन लेन-देन की भी जांच की जा रही है।



गिरफ्तार आरोपी☝️

1. संतोष गुप्ता (68), निवासी महोबा बाजार, रायपुर
2. संतोष जेवानी (30), निवासी तेलीबांधा, रायपुर
3. अजय महापात्रा (35), निवासी गायत्री नगर, रायपुर
4. अवनीश गंगवानी (31), निवासी अवंति विहार, रायपुर
5. जेम्स बेक (59), निवासी अवंति विहार, रायपुर
6. दीपक सिंह (39), निवासी हाइपर क्लब, तेलीबांधा
7. देवेंद्र कुमार यादव (37), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रायपुर


पुलिस का कहना है कि इस तरह के आयोजनों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed