October 19, 2026

ग्राम पंचायत नवा गांव चीनू में माताजी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सत्संग और पंडवानी कथा का आयोजन

0
IMG-20250914-WA0555.jpg


मुंगेली। ग्राम पंचायत नवा गांव चीनू में रविवार को एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर ने भाई डॉ. रेखा साहू एवं सुरेंद्र साहू की माताजी की तृतीय पुण्यतिथि पर शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।



कार्यक्रम में सतगुरु कबीर साहेब जी के भजनों पर आधारित सत्संग एवं पंडवानी कथा का आयोजन हुआ। भक्ति रस से ओतप्रोत वातावरण में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर श्रद्धा और आस्था व्यक्त की। पंडवानी कथा में जीवन मूल्यों, सत्य, समानता और सद्भाव का संदेश दिया गया, जिससे श्रद्धांजलि सभा आध्यात्मिक रंग में रंग उठी।

इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश छैदइया, दीपचंद, अनंत, ईश्वर भास्कर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने माताजी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

ग्राम पंचायत नवागांव चीनू में संपन्न यह आयोजन सामाजिक एकता और भक्ति का प्रेरक उदाहरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed