October 19, 2026

रायपुर में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, अपराधों पर लगेगी लगाम: गृहमंत्री विजय शर्मा

0
image_search_1757557794950.jpg

रायपुर । गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस कमिश्नर प्रणाली से पुलिस की कार्यवाही में कसावट आएगी और बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।

आज राजधानी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए गृहमंत्री ने बताया कि पुलिस कमिश्नर प्रणाली रायपुर के लिए उपयुक्त है। इसे प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विस्तार दिया जाएगा।

राज्य शासन ने इस प्रणाली को लागू करने के लिए आईपीएस अधिकारियों की एक समिति गठित कर दी है। इस टीम में डीजीपी अरुण देव गौतम, आईपीएस अजय यादव, अमरेश मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक मीणा, संतोष सिंह को शामिल किया गया है। साथ ही लोक अभियोजन की संयुक्त संचालक मुकुला शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

इस प्रणाली के लागू होने पर पुलिस को दंडाधिकारी आदेश शक्तियां भी मिलेंगी। पुलिस विभाग में चर्चा है कि मुख्यमंत्री के करीबी आईपीएस अधिकारी को कमिश्नर बनाने की कवायद चल रही है और इसका ढांचा तैयार किया जा रहा है। इसमें प्रदीप गुप्ता को भी शामिल किया गया है।

गृहमंत्री के अनुसार, इस प्रणाली से पुलिस की जवाबदेही बढ़ेगी और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed