October 19, 2026

सड़क सुरक्षा हेतु विशेष बैठक: एसपी रजनीश सिंह ने ट्रांसपोर्ट यूनियन को दिए सख्त निर्देश

0
IMG-20250908-WA0866.jpg

बिलासपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न यूनियनों और संघों की विशेष बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और ड्राइवरों को सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित करना रहा।

बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वाहन चलाते समय किसी भी स्थिति में शराब का सेवन न किया जाए। लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों में दो ड्राइवर रखना अनिवार्य होगा, ताकि थकान की स्थिति में दुर्घटनाओं को टाला जा सके। इसके साथ ही वाहन मालिकों को निर्देशित किया गया कि ढाबा या होटल के सामने सड़क पर वाहन खड़ा न किया जाए, बल्कि सुरक्षित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था हो।

पुलिस विभाग ने यह भी घोषणा की कि पिछले वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं से दूर रहने वाले ड्राइवरों को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं “बेस्ट ऑफ द बेस्ट” ड्राइवर को इंसेंटिव और अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जाएगी।

यातायात पुलिस ने विशेष तौर पर ऑटो चालकों को हिदायत दी कि वे सड़कों पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े न करें। लापरवाह चालकों पर नियमित चेकिंग के दौरान सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एएसपी (यातायात) रामगोपाल करियारे, चैंबर ऑफ कॉमर्स के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. नवदीप सिंह अरोड़ा, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, बस मालिक संघ अध्यक्ष आकाश यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष तपेश सिंह ठाकुर, मिनी ट्रक संघ अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, ऑटो संघ अध्यक्ष नारायण पात्रे सहित कई यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed