कृषि विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने दी दबिश, दो कृषि केन्द्रों पर कार्रवाई। गड़बड़ी पर खाद जब्त, विक्रय पर लगा प्रतिबंध
बिलासपुर । कृषि संचालक राहुल देव (IAS)के निर्देश पर चिरंजीवी सरकार उप संचालक कृषि संचालनालय कृषि रायपुर, पी.डी. हथेश्वर उप संचालक कृषि बिलासपुर, अनिल शुक्ला सहायक संचालक कृषि बिलासपुर, अशोक सिंह बनाफर सहायक संचालक कृषि कार्या संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर, आशीष दुबे नोडल अधिकारी जि.सह.के.वै.बिलासपुर, राजेन्द्र शुक्ला, कार्या. जिला विपणन अधिकारी बिलासपुर, ए.के. सतपाल, व.कृ.वि.अ तखतपुर, आर.एल. पैकरा, उर्वरक निरीक्षक तखतपुर, अजय सिंह, उर्वरक निरीक्षक बिल्हा, के.एल. मनहर व.कृ.वि.अ. कार्या संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर, विजय धीरज ग्रा.कृ.वि.अ. (कार्या.) के द्वारा जिले के विकासखण्ड तखतपुर अंतर्गत मेसर्स संकट मोचन खाद भंडार तखतपुर, मेसर्स गोपाल खाद भंडार खमतराई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स संकट मोचन खाद भंडार तखतपुर में बिना फार्म ओ इन्द्राज कराये बायो उर्वरक का भंडारण पाये जाने के फलस्वरूप तत्काल उपलब्ध बायो उर्वरक बायो आर्गेनिक 65 कि.ग्रा., हुमिक एसिट-170 कि.ग्रा. को विक्रय प्रतिबंध करते हुए जब्ती की कार्रवाई कर नोटिस जारी किया गया । तथा मेसर्स गोपाल खाद भंडार खमतराई में स्कंध प्रदर्शित नही करने, नियमित प्रतिवेदन नही भेजने, स्कंध पंजी एवं बिल का संधारण नही करने एवं बिना पॉस मशीन के उर्वरकों का विक्रय करने के कारण उपलब्ध उर्वरक डी.ए.पी.-618 बोरी, सिंगल सुपर फास्फेट-373 बोरी, पोटाश 25 बोरी, अमोनियम सल्फेट-10 बोरी, सल्फर-6 बोरी, बायो जाईम-570 कि.ग्रा., पर 21 दिनों के लिए बिक्री पर प्रतिबंध की कार्यवाही कर नोटिस जारी किया गया। उक्त संस्थानों से 7 दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
