October 19, 2026

गणेश पंडाल के पास गाली-गलौच और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

0
IMG-20250908-WA0982.jpg

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गणेश पंडाल के पास मारपीट और गाली-गलौच करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी श्याम रजक ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह मोहल्ले के गणेश पंडाल के पास बैठा हुआ था। इस दौरान आरोपी सानू उर्फ प्रशांत महंत (19 वर्ष), निवासी नूतन चौक ईएम आवास कॉलोनी सरकंडा, अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने हाथ-मुक्का और लाठी-डंडे से मारपीट भी की।

शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रशांत महंत को गिरफ्तार किया। उसकी जामा तलाशी के दौरान एक लोहे का चाकू भी बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट की धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 भी जोड़ी है।

फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed