मगरपारा और कुदुदण्ड में अशांति फैलाने वालों पर सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने शहर के मगरपारा और कुदुदण्ड क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले तीन व्यक्तियों पर त्वरित कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों की पहचान इस प्रकार हुई –
1. रोहन पटेल पिता दिनेश पटेल उम्र 22 वर्ष, निवासी मगरपारा यादव गली
2. राम कुमार दुबे पिता स्व. कामता प्रसाद उम्र 62 वर्ष, निवासी चाँदनी चौक कुदुदण्ड
3. यश सिंह राजपूत पिता दयाशंकर उम्र 22 वर्ष, निवासी दिनदयाल कॉलोनी
इन तीनों आरोपियों के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए प्रकरण कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है।
थाना प्रभारी सिविल लाइन ने कहा कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी अशांति फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध इसी तरह की सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
