October 19, 2026

तखतपुर पुलिस की कार्रवाई : 11 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250907-WA0626.jpg

तखतपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार प्रहार करते हुए तखतपुर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से करीब 11 लीटर कच्ची हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब जप्त की गई, जिसकी कीमत 2200 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत पाली उर्फ राजा पिता शोभित राम पाली (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम चुलघट, थाना तखतपुर के रूप में हुई है। आरोपी ग्राम परसाकापा धनकर प्लॉट के पास सड़क किनारे शराब बिक्री के लिए रखा हुआ था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे व अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तखतपुर थाना प्रभारी व उनकी टीम ने रविवार को मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके कब्जे से सफेद रंग के 15 लीटर क्षमता वाले जेरिकेन में रखा लगभग 11 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे और अवैध कारोबार पर रोकथाम के लिए लगातार सघन कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्थिति में ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed