जनदर्शन में शौचालय, बिजली, पेंशन व आवास जैसी मांगों पर हुई सुनवाई
आमजनों ने सौंपे 120 से अधिक आवेदन
मुंगेली । जिला कलेक्टोरेट में जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनी और नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में 120 से अधिक आवेदकों ने अपनी मांगों को पूरा करने और समस्याओं के निराकरण की मांग की।
जनदर्शन में नवागॉव घुठेरा के करन साहू ने शौचालय निर्माण कराने, ग्राम अमोरा के ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती की समस्या को दूर करने, बोड़तरा के तेजराम जायसवाल ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, बघर्रा की सहोदरा बाई ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, अरूण पटेल ने प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, ग्राम हथनीकला के ग्रामीणों ने आदिवासी समाज सामुदायिक भवन का निर्माण कराने, ग्राम खपरी के ग्रामीणों ने विद्युत तार नवीनीकरण करने, ग्राम धोबघट्टी के संतोष कुमार ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, ग्राम धौराभाठ की उर्वशी साकत ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण के लिए आवेदकों को आश्वस्त किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा सहित संबंधित विभागों अधिकारी मौजूद रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
