October 19, 2026

मुख्य अभियंता ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा । वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

0
IMG_20250903_072254_935.jpg

मुंगेली । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय सिंह मुंगेली जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली, जहां उन्होंने विकासखंडवार जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर संपूर्ण कार्यों को पूरा करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
      मुख्य अभियंता ने हर घर जल प्रमाणीकरण पर हो रही देरी पर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द अधूरे कार्यों को पूर्ण कर प्रमाणीकरण करने निर्देशित किया। साथ ही वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पथरिया एस.डी.ओ. सुधाकर सोनकुशरे, मुंगेली एस.डी.ओ. आशीष मिश्रा, सहायक अभियंता एच.एस. कंवर, उपअभियंता प्रतीक पाटनी, राहुल देवांगन, कृष्ण मूर्ति एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed