October 19, 2026

“रेड रिबन क्लब के द्वारा एड्स जागरूकता एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

0
IMG-20250902-WA1146.jpg

मुंगेली । नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मुंगेली में रेड रिबन क्लब ,रेड क्रॉस एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम मुंगेली द्वारा महाविद्यालय में एक दिवसीय वार्षिक उन्मुखीकरण संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें छात्राओं को एड्स रोग के लक्षण, कारण ,रोकथाम ,निदान उपचार, जन जागरूकता विषय की जानकारी प्रदान दिया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर प्राची सिंह ने की। जिला चिकित्सालय मुंगेली की डॉक्टर किरण ब्लड सेंटर अधिकारी के द्वारा छात्राओं को पोषण एवं संतुलित आहार के बारे में बताया गया एवं  सुरक्षित जीवन जीने की सलाह दी गई, साथ ही वर्तमान समय में अध्ययन एवं केरियर के बारे में ध्यान देने की बात कही ,उन्होंने हेल्पलाइन 1097 के बारे में बताएं कार्यक्रम में एचआईवी एड्स आधारित “जरा सी गलती” फिल्म का प्रदर्शन किया गया छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रश्न किए गए, जिसका जवाब देकर छात्रों की जिज्ञासा को शांत किया गया। परामर्शदाता दिलीप बसंत जिला चिकित्सालय मुंगेली के द्वारा कहा कि हमें बिना भेदभाव के एड्स के साथ जीवन जी रहे, लोगों को सम्मान पूर्वक जीवन जीने के लिए साथ देना चाहिए प्रोजेक्टर के द्वारा उन्होंने एड्स के विभिन्न प्रकार के फैले हुए भ्रांतियां की चर्चा किया।
प्राचार्य डॉ. प्राची सिंह ने कहा एड्स रोग विश्व व्यापी है छात्राओं को एड्स संबंधित सामाजिक विसंगतियों के दुष्प्रभाव के बारे में चर्चा किया एवं लगन के साथ अध्ययन करते हुए जागरूकता पूर्वक स्वास्थ्य का ध्यान रखने हेतु प्रेरित किया एवं रोग के प्रति समाज को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। श्रीमती अनीता शुक्ला ने कहा एचआईवी के जागरूकता से इसके संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है, उन्होंने बताया कि कान छेद करवाने ,टैटू बनवाने हर बार नई सीरीज का उपयोग नहीं करने से संक्रमण पहले का खतरा होता है  है अतः हमें इन सभी चीजों के बारे में जागरूक होना आवश्यक है। कार्यक्रम में सुरेंद्र लहरे के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
अंत में रेड रिबन क्लब प्रभारी राजेश घोंसले ने कहा कि  एचआईवी वायरस हमारे इम्यून सिस्टम की कोशिकाओं को संक्रमित करके नष्ट कर देता है, और रोगों से लड़ना कठिन हो जाता है ,अतः सभी को रेड रिबन के द्वारा समाज में एड्स रोग के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेंद्र शर्मा ने किया अंत में एड्स रोग के तहत चल रहे अभियान में जन जागरूकता हेतु शपथ ग्रहण कराया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र तिग्गा, श्रीमती प्रेमलता केरकेटा, प्राध्यापक गण अविनाश राठौर, डॉ. शशांक शर्मा, डॉ. डिंपल बंजारा, डॉ. डेजी रानी दिवाकर, मधु यामिनी सोनी, मनोरमा भास्कर, नीतू राजपूत एवं कार्यालयीन कर्मचारी गण बलराम यादव, जगन्नाथ जांगड़े, अश्विनी चंद्राकर, इंदु बाला बंजारे, सुशीला अनंत, कलावती और बड़ी संख्या में छात्राओं ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed