October 19, 2026

हुजूर साहब के 1500 साल पर जश्ने विलादत…मुस्लिम समाज ने किया सुशासन शिविर का आयोजन..नगरपालिका और राजस्व विभाग के शिविर में आमजनों को मिला लाभ…

0
IMG-20250902-WA0127.jpg


मुंगेली 2 सितम्बर/ईदमिलादुन्नबी के मौके पर सुन्नी हन्फ़ी कच्छी मस्जिद कमेटी के द्वारा आज मुस्लिम जमातखाना में सुशासन शिविर का आयोजन किया गया था,नगरपालिका और राजस्व विभाग की इस शिविर में शासन की योजनाओं और अन्य दस्तावेज के सरलीकरण का लाभ सीधा आमजनों को मिला..इस शिविर में आए अधिकांश प्रकरण का त्वरित निराकरण किया गया साथ जो आवेदन लंबित थे उसकी कमी को पूरा करके उसका भी निराकरण किया जाएग..!
पैगम्बर मोहम्मद साहब के 1500 साल विलादत पर जश्न ईदमिलादुन्नबी से पूर्व मुस्लिम जमातखाना में सुशासन शिविर का आयोजन किया गया…राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और अन्य दस्तावेज के सरलीकरण करने के लिए कई विभाग के स्टाल लगाए गए थे,जिसमे जन्म- मृत्यु,विवाह पंजीयन, पेंशन,पीएम आवास,राशन कार्ड,आय-जाति,निवास,रोजगार पंजीयन,आधार,पेन कार्ड सहित विभिन्न आवेदन लिए गए जिसमे अधिक आवेदन का निराकरण किया गया बाकी शेष आवेदन की कमी को को पूर्ण करके आवेदन का निराकरण किया जाएगा,मुस्लिम जमातखाना में लगे इस शिविर में हर वर्ग के लोगो ने बढ चढ़कर शासन की विभिन्न योजनाओं और आवश्यक दस्तावेज के लिए आवेदन किया..शिविर में सबसे ज्यादा आवेदन पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र बनाने सम्बंधी आवेदन प्राप्त हुआ है..सुशासन शिविर में राजस्व व नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी सहित सुन्नी हन्फ़ी कच्छी मस्जिद कमेटी मुंगेली के पदाधिकारी एवं मेम्बर उपस्थित रहकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई..आयोजको को कादरी आधार सेवा केंद्र,स्टार चॉइस सेंटर,अधिवक्ता शाहिना खान,नोटरी कलीम मोहम्मद सहित अन्य लोगो का विशेष सहयोग मिला…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed