October 18, 2026

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250902-WA1182.jpg

रायपुर। थाना आजाद चौक पुलिस ने आमापारा कारी तालाब गार्डन गेट के पास चाकू लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

मामला 2 सितंबर 2025 का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से एक धारदार चाकू भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान फैज अली उर्फ फज्जु (25 वर्ष), पिता लियाकत अली, निवासी खपराभट्टी, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 259/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed