October 19, 2026

तालापारा में खुलेआम चल रहा था जुआ का अड्डा, सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 11 जुआरी गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल व बाइक जब्त

0
IMG-20250830-WA0003.jpg

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तालापारा क्षेत्र में खुलेआम खेले जा रहे जुआ खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित जुआ सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 998/2025 धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पीपल चौक, अनीश के मकान के सामने, बजरंग चौक तालापारा में कुछ लोग ताश के पत्तों से कट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं और रुपयों की हार-जीत का दांव लगाया जा रहा है। सूचना पर थाना सिविल लाइन की टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की और मौके से 11 जुआरियों को धर दबोचा।

जब्त सामग्री

नकदी रकम : ₹52,000

मोटरसाइकिल : 04 नग

मोबाइल फोन : 09 नग

ताश की गड्डी : 52 पत्ते


गिरफ्तार जुआरी

1. इरफान खान पिता अनवर खान (25), निवासी तालापारा


2. मुख्तार अली पिता मैफुज अली (28), निवासी तालापारा संजय नगर


3. नितेश चेलकर पिता स्व. अश्वनी चेलकर (20), निवासी एकता चौक


4. सैय्यद टीपू सुल्तान पिता नवाब अली (20), निवासी तालापारा


5. उबैद आरीफ पिता मोह. इजारूद्दीन (18), निवासी तालापारा


6. अनीश राही पिता स्व. गोरेलाल राही (36), निवासी बजरंग चौक, तालापारा


7. संजय बघेल पिता राधेश्याम (22), निवासी तालापारा


8. सागर उमने पिता स्व. देवानंद उमने (23), निवासी तालापारा


9. खालीफ मलिक पिता सरीफ मलिक (33), निवासी यदुनंदन नगर, तिफरा


10. मोसिम खान पिता याकुब खान (31), निवासी लिंकरोड, विघा नगर


11. तुषार रात्रे पिता विनोद कुमार (18), निवासी बजरंग चौक, तालापारा


पुलिस ने बताया कि जुआरियों के पास से कुल ₹52 हजार की नकदी और अन्य सामान जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलना या इस तरह की गतिविधियों में शामिल होना अपराध है। इस पर सख्ती से निगरानी रखी जाएगी और पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed