October 19, 2026

सिविल लाइन पुलिस का प्रहार : तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालक पर कार्रवाई, वाहन सहित साउंड सिस्टम जब्त

0
IMG-20250830-WA0005.jpg

बिलासपुर। जिला मुख्यालय में तेज ध्वनि और अव्यवस्था फैलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन पुलिस ने डीजे धुमाल संचालक के खिलाफ कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहन सहित पूरा डीजे सिस्टम जब्त कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त की रात लगभग 10:10 बजे मगरपारा चौक सिविल लाइन के पास सुजल मिरी पिता लक्ष्मी प्रसाद मिरी (28 वर्ष), निवासी बड़ी बाजार तखतपुर अपने माजदा वाहन (क्रमांक CG 10 BH 0809) में डीजे सिस्टम लगाकर तेज ध्वनि में संचालन कर रहा था। यह कार्यवाही शासन के आदेशों व कोलाहल अधिनियम के नियमों का उल्लंघन थी।

सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन सहित डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर तेज ध्वनि में डीजे बजाना और ध्वनि प्रदूषण फैलाना कानूनन अपराध है। इसके लिए पहले भी कई बार दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बावजूद इसके कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं, जिनके खिलाफ अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और सीमा का पालन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed