October 19, 2026

राज्यस्तरीय गतका चैम्पियनशिप में मुंगेली जिले को18 स्वर्ण पदक

0
IMG_20250829_114323_556.jpg

मुंगेली । द गतका एशोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 2री राज्यस्तरीय गतका चैंपियनशिप दुर्ग  मे मुंगेली जिले से29 खिलाड़ियों ने भाग लिया।जिसमे शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण पदक, 10रजत पदक एवम 3 कांस्य पदक सहित कुल 31 पदक प्राप्त किये।
   14 वर्ष बालिका फरी सोटी एकल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक, 17 वर्ष  बालिका  फरी सोटी  एकल  प्रतिस्पर्धा मे सीमा बंजारे स्वर्ण पदक टीम में गायत्री साहू,पुष्पलता भास्कर, सीमा बंजारे ने स्वर्ण पदक, 17वर्ष बालिका  सिंगल सोटी टीम नीतू साहू, अंजना साहू, प्रियंका कुर्रे ने स्वर्ण पदक , 19वर्ष बालिका फरी सोटी एकल प्रतिस्पर्धा मे रितु बंजारे, टीम में गुनेश्वरी साहू, फुलेश्वरी, रितु बंजारे ने स्वर्ण पदक , 19 वर्ष बालिका  सिंगल सोटी  एकल प्रतिस्पर्धा में मनीषा यादव ने रजत पदक, टीम में श्वेता यादव,संजना मानिकपुरी, मनीषा यादव ने रजक पदक , 17वर्ष बालक फरी सोटी  एकल स्पर्धा में खिलेश चतुर्वेदी रजत पदक , 17वर्ष बालक सिंगल सोटी एकल स्पर्धा मे देवेंद्र साहू ने रजत पदक,  टीम में देवेन्द्र साहू ,सत्यम सिंह , केशव साहू, ने कांस्य पदक , 19 वर्ष बालक  फरी सोटी टीम में कुलदीप चतुर्वेदी, शनि प्रसाद,अभय डाहीरे ने स्वर्ण पदक, 19 वर्ष बालक सिंगल सोटी टीम में जय कुमार , किंग फ्लावर, चमन साहू ने स्वर्ण पदक,25 वर्ष बालक सिंगल सोटी एकल स्पर्धा में हिमांशु साहू सिल्वर मेडल, टीम में हिमान्शु साहू, निखिल साहू, रूपचंद निषाद, रजत पदक प्राप्त किये है। लक्ष्मण साहू कुलेश्वर साहू,मुकेश यादव ने शानदार प्रदर्शन किये।इस  टीम के कोच भूमेश पाण्डेय एवम किरण पाण्डेय थे। उक्त जानकारी भूमेश पाण्डेय गतका प्रशिक्षक एवम जिला सचिव गतका मुंगेली, ने दी। खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों  एवम उनके प्रशिक्षको को संजय पाल वरिष्ठ खेल अधिकारी खेल एवम कल्याण विभाग, विजय वर्मा सहा.जिला क्रीड़ा अधिकारी, जे एस ध्रुव प्राचार्य करही, शशि घोसले प्राचार्य दशरंगपुर, आशीष मिश्रा प्राचार्य आगर स्कूल ,निलय पेगवार,चिंतामणी तिवारी,कैलाश सिंह  क्षत्री, गोविंद पाण्डेय,जावेद कोसले रिखीराम साहू योगेंद्र साहू, ज्ञानिक साहू, ठवि सिंह,  कमलेश कश्यप,कमलेश डाहीरे, खुशी सिंह  बीना साहू ने शुभकामनाएं एवम बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed