October 19, 2026

प्रशिक्षित गौ सेवकों ने आयोग अध्यक्ष पटेल से की सौजन्य मुलाकात, गौधाम योजना को लेकर जताया आभार

0
IMG_20250827_110633_324.jpg



मुंगेली/सेतगंगा । घुमंतू गौ माताओं की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर लगातार हो रहे प्रयासों के बीच प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षित गौ सेवकों के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष पटेल से सौजन्य मुलाकात की।

गौ सेवकों ने बताया कि सड़कों पर आवारा घूमती गौ माताएं आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं और सड़क किनारे खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रही हैं। ऐसे में गौ माता की विशेष सुरक्षा और देखरेख के लिए सरकार द्वारा गौ-धाम योजना शुरू किए जाने की पहल सराहनीय है।

आयोग अध्यक्ष पटेल ने जानकारी दी कि भाजपा सरकार इस योजना को शीघ्र ही मूर्त रूप देने जा रही है। इसके अंतर्गत प्रत्येक गौ-धाम में एक चरवाहा और एक प्रशिक्षित गौ सेवक की नियुक्ति की जाएगी, जिन्हें शासन की ओर से ₹13,000 मानदेय दिया जाएगा।

प्रदेश स्तरीय गौ सेवक संगठन के पदाधिकारियों ने इस योजना का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए आयोग अध्यक्ष पटेल से भेंट की। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ यादव, प्रदेश महामंत्री कैलाश साहू, प्रदेश प्रवक्ता मनोहर यादव, कृष्ण कुमार सिगरौल, भारत चौहान, रामवतार साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयोग अध्यक्ष पटेल ने गौ सेवकों को आश्वस्त किया कि योजना पर तेजी से कार्यवाही हो रही है और बहुत जल्द इसे लागू कर दिया जाएगा, जिससे न केवल गौ माता को सुरक्षित रखा जा सकेगा बल्कि प्रशिक्षित गौ सेवकों को भी रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed