October 19, 2026

कबीरधाम पुलिस और 17वीं बटालियन CAF को मिले नए वाहन, गश्त और आपात कार्रवाई में मिलेगी मजबूती

0
IMG-20250826-WA1087.jpg

कबीरधाम। प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा नए वाहनों का प्रावधान किया गया है।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से इस योजना के तहत कबीरधाम जिले को बड़ी सौगात मिली है।

नए पुलिस लाइन परिसर में 26 अगस्त 2025 को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं 17वीं बटालियन CAF के सेनानी कमलेश्वर चंदेल ने जिले के विभिन्न थानों और अधिकारियों को वाहनों के आवंटन आदेश एवं चाबियाँ सौंपीं।

वाहनों का विवरण

कबीरधाम पुलिस को मिले: 12 बोलेरो गाड़ियाँ, 5 पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलें, 2 बड़ी बसें, 1 छोटी बस और 1 यूटिलिटी वाहन।

17वीं बटालियन CAF को मिले: 3 नई बोलेरो गाड़ियाँ।


पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इन नए वाहनों के मिलने से जिले की गश्त व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी तथा आपातकालीन स्थितियों में पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सकेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पुलिस की पहुँच अब और प्रभावी होगी।



सेनानी श्री कमलेश्वर चंदेल ने कहा कि आधुनिक वाहनों से बल की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे बल किसी भी चुनौती का सामना अधिक मजबूती से कर सकेगा और संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल, 17वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट  प्रमोद गुप्ता, जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक और एमटीओ मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सभी अधिकारियों ने वाहनों का निरीक्षण किया, जिसके पश्चात उन्हें संबंधित इकाइयों के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed