October 20, 2026

पेण्डाराकापा स्कूल हॉस्टल से चोरी करने वाले आरोपी पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, अपचारी बालक भी पकड़ा गया

0
IMG-20250824-WA0835.jpg

मुंगेली । जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत पुलिस ने पेण्डाराकापा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के हॉस्टल में हुई चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक अपचारी बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। साथ ही चोरी गए सामान में से आंशिक मशरूका बरामद कर लिया गया है।

शिकायत पर मामला दर्ज : 22 अगस्त 2025 को प्रार्थी मुकेश उपाध्याय निवासी कालीमाई वार्ड मुंगेली ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि हॉस्टल कक्ष का ताला टूटा हुआ है और भीतर रखा सामान चोरी हो गया है। चोरी गए सामानों में समई पीतल की थाली, कॉस का लोटा, बड़ी कड़ाई, गंजा, गैस चूल्हा, जियोमेट्री बाक्स, ढोलक, तबला, मंजीरा, हारमोनियम, ब्लूटूथ साउंड बाक्स सहित लगभग 25 हजार रुपए कीमत का सामान शामिल था।

रिपोर्ट के आधार पर थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 377/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की सक्रिय जांच : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई।

घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, साइबर तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को चिह्नित किया।

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा : मुखबिर की जानकारी पर पुलिस ने शिव यादव उर्फ शिव नारायण सिंह (28 वर्ष, निवासी विनोबानगर मुंगेली) तथा एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथी टाकेश्वर यादव उर्फ टनटन के साथ मिलकर स्कूल के गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे और स्टोर रूम का ताला तोड़कर सामान चोरी किया।

बरामदगी और कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया सामान—
• 2 नग गंजा
• बर्तन ढक्कन
• 2 नग पंखा
• घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड जप्त किया। मुख्य आरोपी शिव यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं अपचारी बालक को सामाजिक परिस्थिति की पृष्ठभूमि का फार्म भरकर अभिरक्षा में लिया गया। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस की टीम : इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली उपनिरीक्षक गिरीजाशंकर यादव, प्रआर दिलीप साहू, आरक्षक मनोज टंडन और जलेश्वर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed