October 18, 2026

जश्ने मिलादुन्नबी की आमद से पहले स्पिन बादशाह वेलफ़ेयर फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण

0
IMG-20250824-WA0038.jpg



बिलासपुर। जश्ने मिलादुन्नबी की मुबारक महीने की आमद से पूर्व ही जश्न का आगाज़ कर दिया गया। इसी कड़ी में स्पिन बादशाह वेलफ़ेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में दरगाह हज़रत मूसा शहीद, रतनपुर मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संगठन से जुड़े जिम्मेदार लोगों और श्रद्धालुओं ने हमारे प्यारे नबी, सरकारे दो आलम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के नाम से पेड़ लगाए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है बल्कि इस नेक अमल से समाज और आने वाली पीढ़ियों को फायदा पहुंचेगा।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस जश्न के अवसर पर हर व्यक्ति को अपनी क्षमता अनुसार नेकी के कामों में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त अहले बैत के सदके में इस कार्यक्रम में शामिल सभी भाइयों को दुनिया और आख़िरत दोनों में इसका सिला अता फरमाए।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम ने न सिर्फ जश्ने मिलादुन्नबी की शुरुआत को खास बना दिया बल्कि पर्यावरण संरक्षण और इंसानी भलाई का संदेश भी समाज तक पहुँचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed