नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने की केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मुलाकात, 8 करोड़ 75 लाख के विकास कार्यों की मांग
मुंगेली। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने हाल ही में दिल्ली में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिये कुल 8 करोड़ 75 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
नगर विकास से संबंधित इस मांग पत्र में अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने स्पष्ट रूप से बताया कि शहर के सर्वांगीण विकास हेतु बुनियादी ढांचे का विस्तार आवश्यक है। इसी क्रम में उन्होंने मंत्री से निम्न प्रस्तावित कार्यों हेतु स्वीकृति की मांग की—
शादी घर निर्माण कार्य हेतु – 4 करोड़ रुपये
पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में बाउंड्रीवाल एवं अन्य विविध कार्यों के लिये – 3 करोड़ रुपये
शहर के भीतर मछली, मुर्गा एवं मटन दुकानों को एक ही स्थान पर शिफ्ट कर नया केम्पस एवं दुकान निर्माण हेतु – 1 करोड़ रुपये
रेहूंटा खार में गौ माता की सुरक्षा के लिये शेड, बाउंड्रीवाल एवं अन्य सुविधाओं के लिये – 75 लाख रुपये
बैठक में नगर में रेल लाइन विस्तार और उससे क्षेत्रीय विकास को होने वाले लाभ पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यदि इन प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति मिल जाती है, तो न केवल नगर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि शहर की सुंदरता और व्यवस्था भी मजबूत होगी।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
