October 19, 2026

प्रदेश सचिव इमरान खोखर ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को दी जन्मदिन की बधाई

0
IMG-20250524-WA0044.jpg

रायपुर/मुंगेली । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश सचिव इमरान खोखर ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।  उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों, मजदूरों, युवाओं और अल्पसंख्यक समाज के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए।  इमरान खोखर ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की नई मिसाल कायम की। 

उनके कार्यकाल में किसानों की कर्जमाफी, धान खरीदी, गोधन न्याय योजना और शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुए।  प्रदेश सचिव ने कहा कि भूपेश बघेल ने हमेशा गरीब और वंचित वर्ग की आवाज को ताकत दी है।  इमरान खोखर ने बघेल के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे समाज के हर वर्ग के मार्गदर्शक बने रहें।  उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी भूपेश बघेल का अनुभव और मार्गदर्शन कांग्रेस पार्टी एवं प्रदेश की जनता को मिलता रहेगा।  इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed