October 19, 2026

रजत जयंती वर्ष: महतारी मेगा हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन

0
IMG_20250823_131746_412.jpg

मुंगेली । रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार विभागों को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में रजत जयंती वर्ष अंतर्गत मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।
      कैम्प में गर्भवती, शिशुवती महिलाओं, बच्चों एवं उपस्थित हितग्राहियों तथा परियोजना अधिकारी मुंगेली 01 एवं 02 एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों के साथ-साथ लगभग 135 महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य जांच कराया गया। जांच उपरांत सभी को निःशुल्क दवाई वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी एवं बाल विवाह मुक्त मुंगेली का शपथ दिलाया गया। इस दौरान परियोजना अधिकारी राजेन्द्र गेंदले, चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम पाण्डेय और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed