October 20, 2026

ट्रांसपोर्ट नगर शराब दुकान के सामने हुड़दंग मचाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

0
IMG-20250820-WA1081.jpg

बिलासपुर/चकरभाठा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में थाना चकरभाठा पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर परसदा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने शराब पीकर सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला ऐसे खुला

दिनांक 20 अगस्त 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि शराब दुकान के सामने कुछ असामाजिक तत्व नशे में झगड़ा-फसाद कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई।

गिरफ्तार आरोपी

1. शनि सूर्यवंशी पिता मनबोध सूर्यवंशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी परसदा


2. सूरज सूर्यवंशी पिता देवी सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी परसदा


3. अनिल चंदेल पिता गणेश चंदेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी परसदा


4. सुजीत बंजारे पिता नारायण बंजारे, उम्र 25 वर्ष, निवासी परसदा


5. अमित भावे पिता राम अवतार भावे, उम्र 32 वर्ष, निवासी परसदा


6. कृष्ण श्रीवास पिता लक्ष्मी श्रीवास, उम्र 21 वर्ष, निवासी परसदा


सभी आरोपी थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

की गई कार्रवाई

सभी बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधक धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।

पुलिस ने आरोपियों की 03 मोटरसाइकिल भी जप्त कर धारा 185 एमवी एक्ट के तहत अलग से कार्रवाई की है।

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से अपील की गई है कि इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed