October 19, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मोटर साइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद

0
IMG-20250820-WA1069.jpg

बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने पेट्रोलिंग और वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 5 नग चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है।

घटना का विवरण

पुलिस टीम पेट्रोलिंग के दौरान शनिचरी बाजार स्थित वाल्मीकी चौक के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की हीरो होंडा पैशन (क्रमांक CG 10/U 1741) पर सवार युवक को रोका गया। वाहन के कागजात मांगे जाने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका।

कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम विशाल यादव पिता शिव यादव (उम्र 23 वर्ष), निवासी गोंडखाम्ही, थाना लोरमी, जिला मुंगेली बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि जिस मोटरसाइकिल पर वह सवार था, उसे डीपी कॉलेज के पास से चोरी किया था।

अन्य चोरियों का खुलासा

आरोपी से गहन पूछताछ में सामने आया कि उसने शहर के अलग-अलग इलाकों से कई वाहन चोरी किए हैं –

टिकरापारा क्षेत्र से एक्टिवा (CG 10/U 9000)

खटिक मोहल्ला टिकरापारा से एक्टिवा (CG 10/BU 6471)

सिम्स अस्पताल परिसर से एचएफ डीलक्स (CG 10/NB 7004)

तालापारा से एक्टिवा 6G नेवी ब्लू (CG 10/BU 6629)

बरामदगी व कार्रवाई

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम गोंडखाम्ही (थाना लोरमी, जिला मुंगेली) से सभी 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। गवाहों की मौजूदगी में जप्ती की कार्यवाही की गई।

पुलिस ने आरोपी विशाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस का संदेश

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed