October 19, 2026

कलेक्टर ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की ली बैठक

0
IMG_20250821_151628_881.jpg

मुंगेली । कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजनांतर्गत जनधन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की और आमजनों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाने कहा। उन्होंने डिजिटल सेवा के संतृप्तिकरण के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए लक्ष्य के अनुरूप 15 दिनों में निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में सभी बैंकों द्वारा वितरित किए गए स्वास्थ्य सहित अन्य ऋण की जानकारी देने और उनका समयबद्ध रिकवरी सुनिश्चित करने कहा।
    कलेक्टर ने रिजर्व बैंक आफ इंडिया के गाइडलाइन के अनुरूप जिले का लोन रिकवरी रेशियो बढ़ाने का प्रयास करने निर्देशित किया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों को ऋण दिलाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जिले में बैंकों की गतिविधियों की समीक्षा एवं ऋण जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना 2024-25 की उपलब्धि, वार्षिक साख योजना 2025-26 का अनुमोदन, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी विभाग से संबंधित किसान क्रेडिट कार्ड योजनाएं, विभिन्न शासकीय योजनाओं के लक्ष्य एवं उपलब्धि, वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की गतिविधियों की समीक्षा, बैंकों द्वारा दायर आरआरसी प्रकरणों की स्थिति आदि के संबंध में चर्चा की। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed