रायपुर में नशे पर बड़ी कार्रवाई: 6.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का माल जब्त
रायपुर। पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.30 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ 3 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई थाना तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत काशीनगर स्थित मुक्तिधाम के पास की गई। आरोपियों से हेरोइन के अलावा 3 मोबाइल फोन, बिक्री रकम और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹1,20,000 आंकी गई है।
इस मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 516/25 धारा 21(बी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ अर्पित लाल मरकाम (31 वर्ष), निवासी बूढ़ापारा शीतला भवन मार्ग, थाना कोतवाली, रायपुर
2️⃣ मनीष राजपाल (24 वर्ष), निवासी अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर
3️⃣ नयन भाटिया (19 वर्ष), निवासी कटोरा तालाब, थाना सिविल लाइन, रायपुर
वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देशन
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। नशे के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही और अंतर्राज्यीय सप्लायर नेटवर्क को तोड़ने के लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा (थाना प्रभारी तेलीबांधा), निरीक्षक परेश कुमार पांडेय (प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट), उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्रआर अनुप मिश्रा, रविकांत पांडेय, आरक्षक अविनाश देवांगन, राहुल सिंह गौतम, पुरुषोत्तम सिन्हा, सउनि केजूराम ध्रुव, प्रआर अमित सिन्हा और आरक्षक अमर चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
