October 19, 2026

बिग ब्रेकिंग: दीक्षारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष की अनदेखी! लगाया उपेक्षा का आरोप

0
IMG-20250814-WA0011.jpg

मुंगेली।
शासकीय एस.एन.जी. कॉलेज, मुंगेली में गुरुवार को हुए दीक्षारंभ कार्यक्रम में सम्मान से ज्यादा विवाद की गूंज रही। मंच पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मौजूद थे, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला का नाम आधिकारिक निमंत्रण पत्र से गायब!

अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कॉलेज प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा —
“मुझे आमंत्रित तो किया गया, लेकिन औपचारिक निमंत्रण में मेरा नाम नहीं… यह नगर के सम्मान की सीधी अनदेखी है।”

स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस घटना पर चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों का मानना है कि इस तरह की उपेक्षा जनप्रतिनिधियों और संस्थानों के रिश्तों में अनावश्यक दरार डाल सकती है।

भले ही उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने छात्रों को शिक्षा और अनुशासन का महत्व बताया, लेकिन आयोजन के बाद भी “उपेक्षा विवाद” ही सुर्खियों में छाया रहा।

📌 अब नज़रें कॉलेज प्रशासन की सफाई पर टिकी हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed