October 19, 2026

पंडरी पुलिस ने लूट की गुत्थी सुलझाई, प्रार्थी ही निकला आरोपी — 15 लाख नकद व आभूषण बरामद

0
IMG-20250813-WA0698.jpg

रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र में हुई कथित 15 लाख की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चौंकाने वाला सच सामने लाया है। जांच में पता चला कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला स्वयं प्रार्थी चिराग जैन ही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड था।

दरअसल, आरोपी चिराग जैन ने एमसीएक्स में हुए घाटे और उड़ीसा के व्यापारी की देनदारी से बचने के लिए यह झूठी लूट की कहानी रची थी। उसने 5 से 8 अगस्त के बीच हुई खरीदी-बिक्री का 15 लाख रुपये ऑफिस में रखा था, जिसे 11 अगस्त को बैंक में जमा करने का बहाना बनाकर घर से निकला और फिर खुद ही लूट की मनगढ़ंत रिपोर्ट थाना पंडरी में दर्ज कराई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और पंडरी थाना पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की। पूछताछ में बार-बार बयान बदलने पर पुलिस का शक गहरा हुआ और सख्ती से पूछने पर आरोपी ने सच्चाई कबूल कर ली।

पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर 15,00,000 रुपये नकद, तीन छोटी अंगूठियां और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
चिराग जैन, पिता चंद्रसिंह चंडालिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी वॉलफोर्ट वुड्स, थाना विधानसभा, रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed